Gold Silver

इंस्टाग्राम पर युवक से हुई दोस्ती, फिर दोस्तों के साथ मिलकर कर दिया कांड

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर में दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने महिला थाने में अपने साथ हुए बलात्कार को लेकर एफ आईआर थाने में दर्ज कराई, जिसमें बताया कि दिल्ली की रहने वाली महिला की मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले एक युवक से सोशल साइट्स से दोस्ती हो गई।

इसके बाद युवक ने महिला को नौकरी का झांसा देकर धौलपुर बुला लिया। महिला के धौलपुर आने के बाद युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ शहर के एक होटल में महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी तीनों युवकों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसे अकेला छोड़ कर फ रार हो गए।

पीड़ित महिला ने नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपित युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के महिला पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उसकी अर्जुन नाम के एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो इंस्टाग्राम की आईडी से उससे लगातार बात कर रहा था। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी अर्जुन खुद को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का रहने वाला बता रहा था, जिसने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने धौलपुर बुला लिया।

महिला के धौलपुर आने केबाद आरोपी अर्जुन उसे शहर के एक होटल के कमरे में ले गया, जहां अर्जुन के दो साथी देवेंद्र और अरविंद भी होटल के कमरे में पहुंच गए। वहीं, तीनों युवकों ने महिला के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपित युवक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए होटल से फ रार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने महिला पुलिस थाने में पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश के साथ अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Join Whatsapp 26