सावधान मौसम विभाग की चेतावनी, साल का पहले ही दिन सर्दी का सितम रहेगा, इन जिलों मे शीतलहर का अलर्ट

सावधान मौसम विभाग की चेतावनी, साल का पहले ही दिन सर्दी का सितम रहेगा, इन जिलों मे शीतलहर का अलर्ट

सावधान मौसम विभाग की चेतावनी, साल का पहले ही दिन सर्दी का सितम रहेगा, इन जिलों मे शीतलहर का अलर्ट
जयपुर। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई। राजस्थान में कोल्ड-वेव का असर 3 जनवरी तक रहेगा। 1 जनवरी से कोल्ड-वेव का प्रभाव और बढऩे की भी आशंका जताई गई है। आज जयपुर सहित 10 जिलों के लिए कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
राजसमंद शहर में भी मंगलवार सुबह 8 बजे घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। यह इस सीजन का सबसे घना कोहरा है। रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।
अजमेर में शीतलहर है। मंगलवार को भी छठे दिन सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के चलते सडक़ों पर सन्नाटा नजर आया। शहर में सुबह 8 बजे विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई।
अजमेर में शीतलहर है। मंगलवार को भी छठे दिन सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के चलते सडक़ों पर सन्नाटा नजर आया। शहर में सुबह 8 बजे विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई।
मौसम विभाग के मुताबिक 2 जनवरी तक इसी तरह का शुष्क मौसम बना रहेगा। ठंडी हवाओं के साथ गलन का दौर जारी रहेगा। वहीं रात के तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है। जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बीती रात श्री गंगानगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अजमेर में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन जिलों में यह सीजन की सबसे सर्द रात रही।
मेड़ता में विजिबिलिटी 20 मीटर से कम
मेड़ता में मंगलवार सुबह विजिबिलिटी 20 मीटर रहने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। ट्रेनें भी देरी से चलीं। मावठ के बाद न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो सबसे ठंडा दिन कल सोमवार श्रीगंगानगर जिले में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। गंगानगर के अलावा कल अलवर में अधिकतम तापमान 15, बीकोनर में 18.9, चूरू में 18.4, जयपुर में 19.8, कोटा में 19.9, माउंट आबू में 18, पिलानी झुंझुनूं में 17.6 और सीकर में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
औसत से नीचे आया दिन का तापमान
राजस्थान में कोल्ड-वेव चलने और कोहरे के कारण कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान औसत से 7 डिग्री तक नीचे चला गया। सीकर, पिलानी झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान औसत से 4 डिग्री से ज्यादा नीचे होने और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज होने के कारण यहां कोल्ड-डे की स्थिति बन गई है।
जमाव बिंदु तक जा सकता है माउंट आबू का पारा
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन सर्दी और तेज होने की आशंका जताई है। संभावना है कि हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा शून्य या माइनस में जा सकता है। माउंट आबू में कल न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 130800 |