#Karnataka के अगले सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, कल लेंगे पद की शपथ

#Karnataka के अगले सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, कल लेंगे पद की शपथ

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। राज्य के नए गृह मंत्री बरवराज बोम्मई अब सूबे के नए CM होंगे। शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने वाले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बोम्मई बुधवार यानी कल दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट पर पद की शपथ लेंगे।

28 जनवरी 1960 को जन्मे बसवराज सोमप्पा बोम्मई कर्नाटक के गृह, कानून, संसदीय मामलों के मंत्री हैं। उनके पिता एस आर बोम्मई भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट बसवराज ने जनता दल के साथ राजनीति की शुरुआत की थी। वे धारवाड़ से दो बार 1998 और 2004 में कर्नाटक विधान परिषद के लिए चुने गए। इसके बाद वे जनता दल छोड़कर 2008 में भाजपा में शामिल हो गए। इसी साल हावेरी जिले के शिगगांव से विधायक चुने गए।

बसवराज सिंचाई के मामलों के एक्सपर्ट

इंजीनियर और खेती से जुड़े होने के नाते बसवराज को कर्नाटक के सिंचाई मामलों का जानकार माना जाता है। राज्य में कई सिंचाई प्रोजेक्ट शुरू करने की वजह से उनकी तारीफ होती है। उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भारत की पहली 100% पाइप सिंचाई परियोजना लागू करने का श्रेय भी दिया जाता है।

दरअसल, इस समय राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश की सियासत में हलचल थी कि आखिर बीएस येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक का CM कौन होगा? येदियुरप्पा को हटाकर भाजपा ने जानबूझकर आखिर राज्य के सबसे प्रभावी समुदाय लिंगायत से विरोध मोल क्यों लिया? येदियुरप्पा अगर रूठ गए तो भाजपा का कर्नाटक में क्या होगा? लेकिन सूत्रों की मानें तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसका हल लगभग निकाल लिया है। लिंगायत समुदाय और येदियुरप्पा दोनों को साधने का रास्ता तय हो चुका है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |