बुरी खबर / अमरनाथ में बादल फटने से बीकानेर संभाग के व्यवसायी सहित तीन की मौत, परिजन बॉडी लेने के हुए रवाना

बुरी खबर / अमरनाथ में बादल फटने से बीकानेर संभाग के व्यवसायी सहित तीन की मौत, परिजन बॉडी लेने के हुए रवाना

अमरनाथ में बादल फटने से श्रीगंगानगर के पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। श्रीगंगानगर के पूर्व ट्रैफिक इंचार्ज सुशील खत्री और उनकी समधन सुनीता वधवा का शव शुक्रवार को मिल गया था। आज दोपहर मोहन वधवा का भी शव मिला। वह कपड़ा व्यापारी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही उनका बेटा अमरनाथ के लिए रवाना हो गया है।श्रीगंगानगर से श्रद्धालुओं का जत्था तीन जुलाई को रवाना हुआ था। शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया था। घरवालों को हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। वधवा दंपती के ब्लॉक एरिया स्थित मकान में रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। उनका बेटा पता लगते ही अमरनाथ के लिए रवाना हो गया। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उन्होंने अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले कहा था कि, भोले का बुलावा आया है। इसीलिए अमरनाथ जाने का प्रोग्राम बन पाया है। बाबा बर्फानी के दर्शन कर जीवन सफल करेंगे। इस बात का किसी को अंदेशा नहीं था कि यह वधवा के जीवन की आखिरी यात्रा होगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |