बीकानेर से बुरी खबर : घर के गेट में करंट फैला, युवती की मौत

बीकानेर से बुरी खबर : घर के गेट में करंट फैला, युवती की मौत

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर से बुरी खबर सामने आई है। घर के गेट में करंट फैल जाने से झुलसी युवती ने आज पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना देशनोक थाना क्षेत्र में स्थित बरसिंहसर गांव की है।
देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह राठौड़ ने बताया कि गत 29 नवंबर को बरसिंहसर निवासी शेरा राम लौहार की 20 वर्षीय बेटी पिंकी शाम को लगभग चार बजे घर मे काम करते समय घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसने लोहे के बने गेट पर हाथ रखा तो उसमें करंट चल रहा था। वो करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके चाचा ने गेनाराम ने बुधवार को इस आशय की रिपोर्ट देशनोक थाने में दर्ज कराई। जिस पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। पिंकी के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |