Gold Silver

28 लाख दीयों से जगमग अयोध्या, नया रिकॉर्ड बना, योगी ने राम रथ खींचा, भगवान का राजतिलक किया

खुलासा न्यूज नेटवर्क। रामनगरी अयोध्या दिवाली से एक दिन पहले दीयों से जगमग हो गई। सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये जलाए गए। इसके साथ ही नया रिकॉर्ड बन गया। पिछले साल 22 लाख दीये जलाए गए थे। सीएम योगी ने राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 1600 अर्चकों ने सरयू आरती की। इससे पहले, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। भगवान रथ पर सवार हुए। योगी ने राम रथ खींचा। प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और राज तिलक किया। भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह कलाकार नृत्य करते नजर आए। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां सड़कों पर निकाली गईं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है।

Join Whatsapp 26