अवैध बंदूक रखने के आरोपी को जेल
बीकानेर। जिले के महाजन गांव के जैतपुर की रोही में शिकार के लिए आए एक शिकारी द्वारा पुलिस को देखकर बंदूक छोड़कर भागने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। हैड कांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जैतपुर रोही में कोई शिकारी बैठा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक व्यक्ति घात लगाकर बैठा था। पुलिस को देखकर शिकारी अपनी बंदूक फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की बंदूक अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने बताया कि पता करने पर आरोपी का नाम चंदूराम बावरी बताया। पुलिस ने आरोपी चंदूराम बावरी को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।