महिला से शादी समारोह में दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर सिर पर किया वार

महिला से शादी समारोह में दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर सिर पर किया वार

महिला से शादी समारोह में दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध करने पर सिर पर किया वार
बीकानेर। नोखा में एक महिला ने थाने में सोमवार शाम को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 मई 2025 को एक शादी समारोह में हुई। दोपहर 12:30 बजे पीडि़ता अपनी बुआ की बेटी के घर के कमरे में अकेली थी।
आरोपी भीखाराम कमरे में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने अपने कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे महिला के सिर से खून निकलने लगा। महिला की आवाज सुनकर उसकी सास ने आकर उसे बचाया। पीडि़ता ने बताया कि एक महीने पहले भी भीखाराम ने उसके नोखा स्थित घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसे और उसके छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कारण वह पहले शिकायत नहीं कर पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |