घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास - Khulasa Online घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास - Khulasa Online

घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास

बीकानेर। एक विवाहिता ने एक आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने व उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ में दर्ज करवाया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 25 दिन पहले वह अपने ससंराल की ढाणी में अकेली थी तभी पींटू नाम के एक आदमी ने आकर अपनेआप को ननद का जानकार बताते हुए चाय पिलाने की बात कही। पीडि़ता ढाणी के बाहर चारपाई पर उसे बिठाकर रसोई में चाय बनाने गई। तो आरोपी रसोई में आ गया और छेडख़ानी करने लगा। आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया और पीडि़ता द्वारा शोर मचाने पर वह भाग गया। ननद का जानकार होने के कारण ससुराल वालों ने बदनामी के डर से चुप रहने की बात कही। विवाहिता ने अपनी माँ को यह बात बताई और 20 दिन पहले अपने पीहर आ गई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा है वह फोन करके उसे अश्लील गालियां देते हुए बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26