पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद सुसाइड की कोशिश, आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती - Khulasa Online पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद सुसाइड की कोशिश, आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती - Khulasa Online

पत्नी और बेटे की हत्या कर खुद सुसाइड की कोशिश, आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां पदमपुर इलाके के गांव चार एनएन में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद खुद स्प्रे पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने अपने कुछ परिचितों को फोन पर पत्नी और बेटे की हत्या कर देने और खुद के भी सुसाइड करने की जानकारी दी।इसके बाद बारहमासी नहर के पास जाकर खुद जहरीला स्प्रे पी लिया। इससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही आसपास के लोगों ने उसे नहर के पास बेहोश पड़ा देखकर 108 एंबुलेंस बुलाई और आरोपी को श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जसपालसिंह पदमपुर के गांव चार एनएन का रहने वाला है। वह खेती किसानी करता है। उसकी पत्नी रुपिंद्रकौर श्रीगंगानगर में बुटिक चलाती थी। उसके एक तेरह साल का बेटा हरप्रीतसिंह और दो अन्य बेटियां हैं। शनिवार रात रुपिंद्र कौर गांव चार एनएन में पति के पास आई हुई थी। संभवत:इसी दौरान आरोपी का पत्नी से विवाद हुआ और उसने कुल्हाड़ी से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद बेटे पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर पति पत्नी में झगड़ा हत्या और सुसाइड के प्रयास का कारण हो सकता है। हालांकि आरोपी के बेहाश होने और उसके बयान नहीं हो पाने के कारण अब तक इस बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। आरोपी ने हत्या करने के बाद इसकी जानकारी अपने कुछ परिचितों को दी। परिचितों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोपी के परिचितों को जिस नंबर से फोन आया था, पुलिस ने उसकी लॉकेशन सर्च की तो यह पास की बारहमासी नहर के पास मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक उसे ग्रामीणों ने श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है । दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26