
सोती हुई महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास





खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के कोलायत थानान्तर्गत एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार झझु गांव में पप्पू राम पुत्र चांदाराम कुम्हार रात के करीब 11 बजे सीढ़ी चढ़कर पीडि़ता के घर मे घुस गया सोती हुई पीडि़ता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पीडि़ता ने शोर मचाया तो घर वाले आये उससे पहले वो वहां से भाग गया। कोलायत थानाधिकारी अजय अरोड़ा द्वारा जांच की जा रही है।पीडि़ता के बयान न्यायलय में लेखबद्ध करवाये जाएंगे उसके बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |