घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास, उठा ले जाने की दी धमकी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास, उठा ले जाने की दी धमकी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

लॉयन न्यूज बीकानेर। एक गांव में 37 वर्षीय महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ और रेप करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घटना चूरू जिले के सदर थाना इलाके की है। महिला थाना पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि 23 जुलाई की रात करीब 11 बजे सुभाष उर्फ कालू और मिंटू उर्फ लोकेश उसके घर में घुस गए। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती की और मुंह दबाकर रेप करने का प्रयास किया। जब वह किसी तरह जोर से चिल्लाई तो उसके पड़ोसी शोर सुनकर उसके घर आए तो आरोपी सुभाष और मिंटू उर्फ लोकेश भागने लगे। दोनों को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह दोनों भाग गए। छीना झपटी में उनकी बाइक की चाबी मौके पर ही गिर गई। उसी रात करीब एक बजे दोनों पिकअप लेकर आए और उसे गालियां देने लगे। पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। उस समय महिला का पति खेत गया हुआ था। आरोपियों ने विवाहिता को उठाकर ले जाने की भी धमकी दी। रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |