Gold Silver

12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी मौके से फरार

12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी मौके से फरार

खुलासा न्यूज़। मकराना में मासूम के साथ रेप की कोशिश की गई। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार दोपहर आरोपी ने अपने भतीजे के जरिए मासूम को किसी बहाने बुलाया और रेप की कोशिश की। बच्ची आरोपी के चंगुल से भाग निकली और पड़ोस की एक महिला को पूरी घटना बताई। जिसके बाद महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर दिन भर आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मकराना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर की। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़िता के परिवार ने भी पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Join Whatsapp 26