बीकानेर: पुलिया के पास रास्ता रोककर धारदार हथियारों से किया हमला, मामला दर्ज

बीकानेर: पुलिया के पास रास्ता रोककर धारदार हथियारों से किया हमला, मामला दर्ज

बीकानेर: पुलिया के पास रास्ता रोककर धारदार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सतासर पुलिया के पास 2 जून 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें राजासर भाटियान निवासी हड़मान सिंह पर कुछ लोगों ने रास्ता रोककर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। इस संबंध में हड़मान सिंह ने छतरगढ़ पुलिस थाने में महावीर, रामस्वरूप, और 5-6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी स्विफ्ट कार से राजासर भाटियान से छतरगढ़ की ओर आ रहे थे। रास्ते में सतासर पुलिया के पास आरोपियों ने बोलेरो और स्विफ्ट कारों से उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू की और लोहे की सरिया, रॉड, और बर्छी जैसे धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में हड़मान सिंह को गंभीर चोटें आईं। परिवादी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से यह हमला किया।

छतरगढ़ पुलिस ने हड़मान सिंह की शिकायत के आधार पर महावीर, रामस्वरूप और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |