बीकानेर: निर्माण कार्य के विवाद को लेकर लाठियों से हमला

बीकानेर: निर्माण कार्य के विवाद को लेकर लाठियों से हमला

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में निर्माण कार्य को लेकर विवाद और मारपीट का मामला शुक्रवार को दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार मोमासर बास में विजयसिंह एवं विनोद ब्राह्मण एक ही गली में रहते है। गत दिनों विनोद ने नया मकान बनाते समय गली में आगे बढ़ा गया तो विजयसिंह द्वारा स्टे लाकर कार्य रोक दिया गया। दूसरी ओर गत 2 मई को विजयसिंह के घर की छत पर करवाए जा रहे निर्माण कार्य को विनोद एवं उसके परिवार ने जबरन रुकवा दिया। इसकी शिकायत करने विजयसिंह थाने गया एवं वहां से वापसी आने लगा तो विनोद, उसकी पत्नी एवं उसके बेटे ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। विजयसिंह की पत्नी मंजू बीच बचाव करने आई तो उसे भी पीटा एवं विजयसिंह के गले में पहनी चेन लूटकर ले गए। विजयसिंह की पत्नी मंजू की परिवाद पर विनोद, उसकी पत्नी संगीता व पुत्र सौरभ ब्राह्मण के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 95400 रेट , 22 कैरट 104100 चांदी 127500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 95400 रेट , 22 कैरट 104100 चांदी 127500 |