
बीजेपी नेता श्याम सिंह हाडला पर हमला,नशे के खिलाफ छेड़ रखा है अभियान






खुलासा न्यूज, बीकानेर। भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला पर हमला करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान कुछ युवकों ने हाडला पर पत्थर व ईंटे फेंकी, गनीमत रही कि हाडला बच गए। यह घटना भुट्टों की बास की है। जब श्याम सिंह हाडला स्कूटी पर निकल रहे थे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर ईंट-पत्थर फेंके। जिसकी सूचना हाडला द्वारा पुलिस को दी गई है। दरअसल, श्याम सिंह हाडला सहित कुछ भाजपा नेताओं ने बीकानेर शहर में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। हमले का कारण यह अभियान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नशेडिय़ों या फिर नशा बेचने वालों ने इस घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि भुट्टों का बास क्षेत्र नशा बेचने व नशा करने में सबसे अधिक लिप्त है। े के पास, एनएनआरएसवी स्कूल के पास, जीएडी कॉलोनी का क्षेत्र शामिल है।


