Gold Silver

पुरानी रंजिश के चलते हमला, 2 गुटाें में पत्थरबाजी और फायरिंग, कई घायल

श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी के वार्ड 8 में मुख्य राेड पर साेमवार रात दाे गुटाें में हुए जाेरदार झगड़े में पत्थरबाजी और फायरिंग भी हुई। दाेनाें पक्षाें की ओर से फेंके गए पत्थराें की चाेटें लगने से माैहल्ले के कई लाेग घायल हाे गए। माैके से किसी ने पुरानी आबादी थाना में सूचना दी। हवलदार सुरेंंद्र जाब्ते सहित माैके पर पहुंचे लेकिन तब तक आराेपी भाग चुके थे। घटना में घायल स्थानीय युवक प्रिंस खुराना ने देर रात थाने पहुंचकर घटना की जांच तथा आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए मुकदमा दर्ज करने काे परिवाद दिया है। पीड़ित ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे का समय था। तभी स्कूल नंबर 7 के पास पटाखा फैक्ट्री काे जाने वाली सड़क पर दाे गुटाें में झगड़ा हाे गया।

दाेनाें ओर से ईंटें व पत्थर फेंके जाने लगे। ये पत्थर आस पड़ाैस के घराें में भी पहुंचे। इससे माैहल्ले के लाेग चाेटिल हाे गए। दाेनाें गुटाें में पुरानी काेई रंजिश है जिसके चलते हमला हुआ। हमले में चलाए गए पत्थराें से सड़क भी भर गई। पुलिस काे मुकदमा दर्ज करने काे रात साढ़े 10 परिवाद दिया। घटना से माैहल्ले में दहशत फैल गई और लाेग डर के मारे घराें में कैद हाे गए। किसी ने पुरानी आबादी थाना के फाेन पर सूचना दी। पुलिस माैके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी आराेपी फरार हाे गए थे।

Join Whatsapp 26