Gold Silver

आटा-साटा प्रथा ने प्रेमी युगल की जिंदगी में घोल दिया जहर, लडक़ी मंगेत्तर

बीकानेर। आटा-साटा प्रथा ने एक प्रेमी युगल की जिंदगी में जहर घोल दिया। सगाई होने के एक साल बाद ही परिजनों ने सगाई तोड़ दी तो लडक़ी मंगेत्तर के साथ फुर्र हो गई। दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे है। दोनों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, मामला चूरू जिले का है। लडक़ी नाकरासर गांव की रहने वाली प्रियंका बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। प्रियंका ने बताया कि घरवालों ने करीब एक साल पहले उसकी सगाई गूदड़बास गांव के अंकित के साथ की थी। सगाई के बाद दोनों की बातचीत होने लगी और वे एक दूसरे को चाहने भी लग गए थे। इस बीच उसके घरवाले आटा साटा के प्रथा के तहत उसका रिश्ता दूसरी जगह करना चाहते थे। लिहाजा उन्होंने अंकित से उसकी सगाई तोड़ दी। इस पर दोनों ने घर से भागने का प्लान बना लिया। पिछले दिनों उन्होंने अपना-अपना घर छोड़ दिया। प्रियंका ने अंकित को फोन करके बुलाया और दोनों बाइक से रामगढ़ चले गए। फिर चूरू कोर्ट परिसर आ गए. यहां उन्होंने लिव इन रिलेशन में रहने के दस्तावेज बनवाए। प्रियंका का कहना है कि अब उन्हें परिजनों डर सता रहा है, वे हमें नुकसान पहुंचा सकते है।

Join Whatsapp 26