आटा-साटा ने की जिंदगी बर्बाद, बड़े ससुर ने किया रेप; भाभी बोली- किसी को बताया तो तेरे भाई को छोड़ दूंगी

आटा-साटा ने की जिंदगी बर्बाद, बड़े ससुर ने किया रेप; भाभी बोली- किसी को बताया तो तेरे भाई को छोड़ दूंगी

नागौर के सदर थाना क्षेत्र के गांव में आटा-साटा और बाल विवाह के कारण एक और बेटी की जिंदगी तबाह हो गई। पहले 14 साल की उम्र में युवती का बाल विवाह कर दिया गया। युवा होने पर जब उसे ससुराल भेजा गया तो ससुराल वाले देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने लगे। 21 साल की इस विवाहिता के साथ 50 साल के बड़े ससुर ने दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक करतूत में विवाहिता की मामी सास और सगी भाभी पर भी सहयोगी बनने का आरोप लगा है। अब सदर थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता ने बताया कि 15 साल पहले उसकी मां का देहांत हो गया था और उसके दो भाई है। उसके एक भाई के बदले 14 साल की उम्र में उसका आटा-साटा कर दिया गया था। उसकी भाभी तब से ही ससुराल रहती थी। पीड़िता मुकलावा (युवा होने पर ससुराल भेजने की प्रथा) होने के बाद ससुराल जाने लगी। इस दौरान उसका भाई कमाने के लिए गांव से बाहर रहने लगा तो पीछे भाभी ने गैर मर्दों के साथ अपने नाजायज संबंध बना लिए। इस बात की जानकारी उसके भाई को लगी तो उसके भाई-भाभी में खटपट शुरू हो गई थी।

देह व्यापार करने के लिए बनाते थे दबाव
भाभी की शिकायत करने के बाद विवाहिता के ससुराल में उसकी मामी सास मुन्नी देवी और बड़ा ससुर जगदीश उसे प्रताड़ित करने लगे। उस पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने लग गए। इस दौरान बड़े ससुर जगदीश उसे गलत नियत से छेड़खानी की कोशिश भी करते थे। वो नहीं मानी तो उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

पीहर आई तो भाभी ने दिए ताने
पीहर आई तो विवाहिता की भाभी ने उसे ताने दिए और वापस ससुराल जाने के लिए समझाया। इसके पांच दिन बाद 11 मई को उसकी मामी सास मुन्नी देवी पीहर उसके पिता से मिलने आई और उन्हें विवाहिता को ससुराल भेजने के लिए दबाव बनाया। आखिरकार उसकी भाभी ने भी साथ चलने का कहकर विवाहिता को मना लिया। शाम के समय वो ससुराल रवाना हो गए।

पीड़िता चिल्लाई, लेकिन देखती रही मामी सास और भाभी
इस दौरान उसका बड़ा ससुर जगदीश भी आ गया और उनके साथ हो लिया। रास्ते में वो विवाहिता के पिता के खेत से थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि बड़े ससुर जगदीश उसे समझाने का कहते हुए रास्ते से थोड़ा दूर ले गया और विवाहिता का मुंह बंद करके नीचे पटककर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान वो चिल्लाई मगर उसकी मामी सास और भाभी खड़ी-खड़ी देखती रही। इसके बाद उसकी भाभी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके भाई को छोड़ने कि धमकी भी दी। विवाहिता ने अब दो माह बाद मौका मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |