आपके शहर में कितने बजे निकलेंगा चांद, पढ़े पूरी खबर

आपके शहर में कितने बजे निकलेंगा चांद, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर निर्जल उपवास की तप ऊर्जा को मन में संचित कर नख-शिख सोलह शृंगार से अलंकृत सुहागिनें करवा चौथ का पर्व गुरूवार को मना रही है। इस मौके पर शाम को चंद्रमा को अघ्र्य देकर महिलाएं पति की मंगलकामना करेगी। सिद्धि—व्यातिपात योग,सवार्थसिद्धि, कृतिका—रोहिणी नक्षत्र सहित अन्य योग संयोगों में महिलाएं अखंड सुहाग की लंबी उम्र की कामना लिए पूरी तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू कर दी थी। एक दिन पूर्व महिलाओं ने मेंहदी रचाई। बाजारों के साथ ही आनलाइन फेशनबेेल सामानों की खरीददारी परवान पर रही।
ऐसे बनता है जयपुर में चीनी का करवा,
आज सुबह से महिलाओं ने कथा सुनकर, 16 श्रृंगार कर बडे—बुजुर्गों का आर्शीवाद लिया। कथा सुनने के साथ ही भगवान गणेश, चौथ माता और फिर चंद्र देव की पूजा की। इसके साथ ही उदयापन में सुहाग का सामान देने के साथ ही, 13 महिलाओं को भोजन करवाया जाएगा। पति ने पत्नी के लिए तोहफों में मोबाइल, ज्वैलरी के साथ ही एक निश्चित बचत राशि देंगे।
ज्योतिषविदों के मुताबिक बीकानेर चंद्रोदय रात 8.21 बजे होगा।
चंद्रोदय—रात 8.21 बजे
पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त— रात 8.21 से रात 9 बजे तक
कथा सुनने का श्रेष्ठ मुहूर्त— सुबह 10.47 से दोपहर 1.30 बजे तक
शाम को 4.31 से 5.57 बजे तक

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |