रात करीब 2 बजे पुलिसकर्मी दीवार फांद कर गए, खबर पढ़कर आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे

रात करीब 2 बजे पुलिसकर्मी दीवार फांद कर गए, खबर पढ़कर आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बीकानेर। कोरोना का नाम सुनते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसे में अगर कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज मोहल्ले में छुपा रहे तो सोचिए प्रशासन का क्या हाल होगा? दरअसल, ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है।

यहां बीती रात पुलिस को सूचना मिली की सिंधी कालोनी में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति बीमारी की जानकारी छिपाकर घर में कैद है। सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पाव फूलने लगे। इसके बाद रात करीब 2 बजे पुलिसकर्मी, कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर पर दीवार फांद कर अंदर गए।

दीवार की जमीन से ऊंचाई अधिक होने की वजह से पुलिसकर्मियों को सीढ़ी का भी इस्तेमाल करना पड़ा। कई घंटो तक कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम कोरोना पॉजिटिव मरीज को पकडऩे में सफल हुई और देर रात ही उसे जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में भर्ती करवा दिया।

वहीं कॉलोनी में रात कोरोना मरीज की बात पते चलते ही हडकंप मच गया। जिसके बाद खुद छतरपुर तहसीलदार को लोगों से बात करनी पड़ी। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना की बीमारी को लेकर डरें नहीं, ना ही जानकारी छिपाएं। क्योंकि जानकारी छिपाने से एक व्यक्ति के अलावा अन्य व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। इसीलिए अगर ऐसी कोई जानकारी होती है तो तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्रशासन की टीम को जानकारी दें।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |