Gold Silver

ये जीत है प्रचंड… महाराष्ट्र में दो-तिहाई बहुमत से भी आगे निकली महायुति, झारखंड में हेमंत की वापसी

ये जीत है प्रचंड… महाराष्ट्र में दो-तिहाई बहुमत से भी आगे निकली महायुति, झारखंड में हेमंत की वापसी

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। महाराष्ट्र में महायुति ने सबको चौंकाते हुए 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है तो वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी होती नजर आ रही है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझानों में दोनों राज्यों की तस्वीर साफ होती दिख रही है. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सुनामी नजर आ रही है। बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी यहां 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही हैं। MVA गठबंधन की बात करें तो वो 68 सीटों पर आगे चल रहा है। झारखंड के नतीजों की बात करें तो यहां हेमंत सोरेन की वापसी होती दिख रही है। INDIA गठबंधन यहां 40 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं एनडी गठबंधन 30 से ज्यादा सीटों पर आगे है। बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर एक साथ मतदान हुआ। सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा। एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45% मतदान हुआ। राज्य में NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA ब्लॉक (झामुमो-कांग्रेस) के बीच मुकाबला है।

Join Whatsapp 26