Gold Silver

महाराष्ट्र में भाजपा और झारखंड में झामुमो को बहुमत

महाराष्ट्र में भाजपा और झारखंड में झामुमो को बहुमत

खुलासा न्यूज़। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटों में महायुति (MU) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच टक्कर दिखी, लेकिन ढाई घंटे बाद यानी सुबह 10.30 बजे के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर आ गया। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।उधर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वह 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक हैं तो सेफ हैं।

झारखंड में रुझानों में झामुमो गठबंधन 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़ा बहुमत 41 से 9 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों को देखते हुए झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने आगे की रणनीति पर मीटिंग शुरू कर दी है। उधर भाजपा दफ्तर पर कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है।

 

 

Join Whatsapp 26