अशोक गहलोत की तबीयत हुई खराब, दो दिवसीय दौरा रद्द

अशोक गहलोत की तबीयत हुई खराब, दो दिवसीय दौरा रद्द

जयपुर। दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रविवार को प्रस्तावित दो दिवसीय जोधपुर दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। सीएम गहलोत की तबीयत नासाज होने के हवाला देते हुए दौरा रद्द करने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएमआर में तैनात अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री के जोधपुर दौरे के रद्द किए जाने की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अब सीएमआर में आराम कर रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रविवार दोपहर 2 बजे दो दिवसीय जोधपुर दौरे के लिए रवाना होना था, जहां सीएम गहलोत को जोधपुर गैस हादसे के पीडि़त परिवारों से मुलाकात करने के साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करने की थी, मुख्यमंत्री का सोमवार को शाम चार बजे जोधपुर से जयपुर लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब मुख्यमंत्री का दौरा टल गया है। बताया जाता है कि अब सीएम गहलोत दीपावली पर्व के बाद जोधपुर जिले के दौरे पर जाएंगे।
मुख्यमंत्री आवास पर 2 दिन रहेगा मुलाकातों का दौर
इधर दीपावली पर्व के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास पर 24 और 25 अक्टूबर को 2 दिन मुलाकातों का दौर रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दीपावली पर्व की बधाई देने के लिए पार्टी के विधायक, मंत्री, कांग्रेस कार्यकर्ता और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी सीएम आवास जाएंगे और सीएम गहलोत को दीपावली पर्व की बधाई देंगे। इससे पूर्व सीएम गहलोत ने भी ट्वीट करके प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की बधाई दी थी। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, दीपावली पर मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कोरोनाकाल के कारण से दीपावली का उत्सव पारम्परिक रूप से जिस उत्साह से मनाया जाता है उससे हम लोग वंचित रहे, इस बार मैं देख रहा हूं कि लोगों में बहुत उत्साह है, उमंग है।

Join Whatsapp 26