अशोक गहलोत फैन्स क्लब का ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान प्रारम्भ - Khulasa Online अशोक गहलोत फैन्स क्लब का ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान प्रारम्भ - Khulasa Online

अशोक गहलोत फैन्स क्लब का ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान प्रारम्भ

कल्ला एवं किराडू ने किया स्टीकर का विमोचन, जन-जन को करेंगे जागरुक
खुलासा न्यूज,बीकानेर। अशोक गहलोत फैन्स क्लब के ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान के पोस्टर एवं स्टीकर का विमोचन शुक्रवार को राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू ने किया।
इस अवसर कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी एडवाइजरी की अनुपालना करनी चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों में मास्क का उपयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है। इससे विभिन्न संस्थाओं का जुड़ना अनुकरणीय है। सामुहिक प्रयासों से ही कोरोना पर जीत हासिल की जा सकती है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव किराडू ने कहा कि सावधानी अैर सतर्कता ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। किसी स्तर पर छोटी सी लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। वर्तमान दौर में प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहते हुए दूसरों को जागरुक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सभी सरकारी स्तर पर जागरुकता के सतत प्रयास हो रहे हैं, लेकिन इसके जन आंदोलन बनने पर ही अधिक सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
अभियान प्रभारी तथा क्लब संयोजक ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि अगले तीन दिनों तक जन-जन को मास्क पहनने के लिए जागरुक किया जाएगा। क्लब द्वारा आठ टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जागरुकता फैलाएंगी। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहनों, दुकानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यह स्टीकर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे अभियान से प्रेरित होकर संस्था ने यह पहल की है।
इस अवसर पर श्रवण रंगा, मनोज सेवग ‘मन्नू भाईजी’, राकेश उपाध्याय, गौरव व्यास, रितेश सेवग, रवि कलवाणी, उमा सुथार, शिव शंकर बिस्सा, मुरली रामावत, सुंदर बेरड़, मुकेश रामावत, सरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26