दूल्हा जैसे ही दुल्हन के वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ा, दुल्हन खेलने लगी कबड्डी

दूल्हा जैसे ही दुल्हन के वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ा, दुल्हन खेलने लगी कबड्डी

नई दिल्ली। भारत में शादी हो और वरमाला के कार्यक्रम पर कोई घटना ना हो, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाल पहनाने जा रहे हैं तभी एक घटना हो गई। जैसे ही दूल्हा वरमाला डालने के लिए आगे बढ़ा, दुल्हन कबड्डी खेलने लगी।
दरअसल, इस वीडियो को यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया। इसमें दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला लिए स्टेज पर खड़े थे। कुछ देर बाद दुल्हन आगे बढ़ी और आराम से दूल्हे को जयमाल पहनाया। इसके बाद जैसे ही दूल्हा उसे जयमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ा तो दुल्हन पीछे हट गई। इसके बाद उसने ऐसा कुछ किया कि सब हैरान रह गए।
दूल्हा धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ा लेकिन दुल्हन भागती चली गई। इसके बाद दुल्हन स्टेज पर कबड्डी खेलने लगी। वह दूल्हे को पास नहीं आने दे रही थी ऐसा लग रहा था मानों वह लुका-छिपी खेल रही हो।
हालांकि यह नहीं साफ हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है लेकिन यह खूब मजेदार है। इसमें दूल्हे और दुल्‍हन को देखकर वहां मौजूद सभी रिश्तेदार खूब मजे ले रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग इस घटना का वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |