
गांव-ढाणी तक शिक्षा का विकास कांग्रेस सरकार का मूल लक्ष्य- बेनीवाल




खुलासा न्यूज, लूणकरनसर/लोकेश बोहरा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने बुधवार को गांव जैसां अजीतमाना व खोखराणा में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों व करनाली बीरमाणा में हिंदी मीडियम स्कूलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि यह हमारे गर्व और खुशी का विषय है कि आज आप सब गणमान्यजनों की साक्षी में गांव जैसां में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का शुभारंभ किया गया है।
कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बेनीवाल ने यहां मौजूद ग्रामीणों, शिक्षकों व विद्यार्थियों से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विकासशील सोच का नतीजा ही है कि आज छोटे-छोटे गांव में भी प्राथमिक स्तर तक के सरकारी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित किया जा रहा है। बेनीवाल ने कहा कि गांव ढाणी तक शिक्षा का विकास राज्य सरकार का मूल लक्ष्य है।
इस मौके पर शाला प्रधानाध्यापक, स्टाफ सदस्यों व जनप्रतिनिधि गण तथा ग्रामीणों द्वारा पूर्व मंत्री बेनीवाल व पूर्व प्रधान गोदारा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद राम गोदारा पंचायत समिति सदस्य सुरजाराम ज्याणी, समाजसेवी भींवराज डूडी, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष भंवरलाल सारस्वत, ग्राम सेवा सहकारी समिति बामनवाली के अध्यक्ष रामलाल जांगू, ग्राम पंचायत डूडीवाली की उप सरपंच जेठी देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक चांद रतन, पूर्व सरपंच केसरा राम नायक, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन नायक, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम ज्याणी, नापासर ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता कौशलेंद्र बीठू, तिलोकराम जांगू, बीरबल राम गोदारा, मनीराम सारण, मुखराम बिसू, उदय सिंह उज्जवल, रामेश्वर लाल जांगिड़, लिखमाराम जांगिड़, पदमाराम जांगिड़, ठाकुर राम जांगू, रामप्रताप जांगू, भागीरथ जांगू, चेनाराम जांगू, श्रवण राम जांगिड़, शैतान राम कुकणा, मुखराम जांगू, ओमप्रकाश जांगिड़, राऊराम कड़वासरा, राजूराम जांगू, पिथाराम गोदारा, मुखराम गोदारा, मेघाराम जांगू, रामकरण गोदारा, मांगीलाल गोदारा, रामेश्वर मेघवाल, सहित गणमान्य ग्रामीण जन युवा एवं बच्चे मौजूद रहे।

