ट्रैक्टर की टक्कर से आर्मी का जवान घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से आर्मी का जवान घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से आर्मी का जवान घायल

चूरू के पंखा सर्किल के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छुट्टी पर घर आया आर्मी का जवान घायल हो गया। घायल जवान को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। अस्पताल में घायल पुनरास गांव हाल निवासी सैनिक बस्ती अमर सिंह (25) ने बताया कि वह आर्मी का जवान है। जिसकी जयपुर में ड्यूटी है। पांच दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आया था। बाइक पर आर्मी कैंटीन की ओर जा रहा था। उसी दौरान पंखा सर्किल के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आर्मी के जवान अमरसिंह का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद अस्पताल में घायल के परिजनों की भीड़ लग गई। डॉक्टरों ने घायल युवक का इलाज कर उसको एक बार अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Join Whatsapp 26