राजनीति: अर्जुनराम ने शक्ति प्रदर्शन किया, अब कल गोविन्द दिखाएंगे दमखम, किसकी होगी नैया पार ? - Khulasa Online राजनीति: अर्जुनराम ने शक्ति प्रदर्शन किया, अब कल गोविन्द दिखाएंगे दमखम, किसकी होगी नैया पार ? - Khulasa Online

राजनीति: अर्जुनराम ने शक्ति प्रदर्शन किया, अब कल गोविन्द दिखाएंगे दमखम, किसकी होगी नैया पार ?

खुलासा न्यूज, बीकानेर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती से पहले बीकानेर में दो दलित नेता आमने सामने हो गए हैं। दोनों एक दूसरे पर व्यंग्य बाण चला रहे है। केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल बनाम केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल। अम्बेडकर जयंती पर दोनों मंत्रियों ने एससी के 23 फीसदी वोट बैंक को साधने के प्रयास में है। आज यानि बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के निर्देशन में रेलवे ग्राउंड में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के पुत्र रविशेखर राष्ट्रवादी समागम के मंच से दलितों को जोडऩे की कोशिश की और बड़ा आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। अब गुरुवार को सादुल क्लब मैदान में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने समरसता समारोह के बहाने जिलेभर के एससी वर्ग को बुलावा दे रखा है। कल गोविन्द मेघवाल दमखम दिखाएंगे।

 

चुनावी नैया पार करने की जद्दोजहद
अर्जुनराम मेघवाल : लगातार तीन बार से सांसद हैं। माेदी की लहर के कारण उनकी जीत का अंतर भी बढ़ा है। दूसरी वजह कांग्रेस लगातार अपना उम्मीदवार बदलती रही। अब उनके पुत्र रविशेखर भी सक्रिय हो गए हैं। नजर विधानसभा चुनाव पर है। अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव है।

गाेविंद राम मेघवाल : जब अर्जुनराम 2009 में भाजपा में आए, उससे एक साल पहले गाेविंदराम भाजपा छाेड़ चुके थे। तब वे नाेखा से विधायक थे लेकिन परिसीमन के बाद वे खाजूवाला विधानसभा से चुनाव लड़ने लगे। 2018 में जीते ताे अब मंत्री हैं। वे अपनी बेटी को लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26