
बीकानेर के देशनोक में नवीन उप तहसील को मंजूरी





जयपुर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बीकानेर जिले के देशनोक में नवीन उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील देशनोक में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 22 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान विभिन्न तहसीलों एवं उप तहसीलों के सृजन की घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं के दृष्टिगत देशनोक में नई उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी गई है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |