भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति गुटबाजी के चलते टली, 5 दिन बाद आने की संभावना

भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति गुटबाजी के चलते टली, 5 दिन बाद आने की संभावना

भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति गुटबाजी के चलते टली, 5 दिन बाद आने की संभावना
बीकानेर। भाजपा के संगठन चुनावों का कार्यक्रम अटक गया है। पार्टी को 9 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करनी थी मगर नहीं हो पाई। अभी इसमें 4 से 5 दिन और लगने की संभावना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दावा किया था कि 9 जनवरी तक जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर, सिरोही, अजमेर सहित अनेक जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर गुटबाजी हो रही है। इसे देखते हुए ही आलाकमान ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का काम अपने हाथ में ले लिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने जिला अध्यक्षों के चयन से पहले संभावितों के चार चार नाम अपने पास मंगवाए हैं। इनमें एक वर्तमान जिला अध्यक्ष, एक पूर्व जिला अध्यक्ष व दो अन्य नाम है। ये नाम जिला और प्रदेश इकाईयों की तरफ से चुने गए नाम है। बी एल संतोष से हरी झंडी के बाद ही जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। कुछ जिला अध्यक्षों को बरकरार भी रखा जा सकता है।

Join Whatsapp 26