अपना घर आश्रम ने जीजा को साले से मिलाया, इस गांव से किया था रेस्क्यू

अपना घर आश्रम ने जीजा को साले से मिलाया, इस गांव से किया था रेस्क्यू

खुलासा न्यूज बीकानेर। बिछड़े हुए का अपनों से मिलन के क्रम में रविवार को अपना घर आश्रम नोखा द्वारा एक जीजा को साले से मिलाया गया। अपना घर आश्रम की अध्यक्ष किरण झंवर के अनुसार अपना घर आश्रम नोखा द्वारा भगवानाराम को 16 नवम्बर को रासीसर से रेस्क्यू करके आश्रम में भर्ती किया। भर्ती के समय उन्होंने अपना नाम भगवानाराम बताया, पता देशनोक बता रहे थे। आश्रम से जुड़े साथी कार्यालय प्रभारी अशोक बिश्नोई ने भगवानाराम के घर सूचना भिजवाई। जिसके बाद आज इनके जीजा मोहनराम भगवानाराम को लेने के लिए अपना घर आश्रम पहुंचे। अपना घर आश्रम नोखा की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद भगवानराम को घर भेज दिया गया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |