Gold Silver

बीकानेर में फिर हुई शर्मनाक घटना, गाय के साथ दुष्कर्म

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस संबंध में कोटगेट पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान नवाब के रूप में हुई है, जिसने यह गलत कृत्य किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गाय का मेडिकल मुआयना करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26