प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की एक और सूची जल्द, 7 से 8 नाम होंगे सूची में

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की एक और सूची जल्द, 7 से 8 नाम होंगे सूची में

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस 39 पदाधिकारियों की सूची आने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस की ओर से सूची आने की चर्चा है। बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की दूसरी और संक्षिप्त सूची 15 जनवरी तक आ सकती है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस की दूसरी सूची 7 या 8 नामों की हो सकती है। इस सूची में प्रदेश प्रवक्ताओं, कोषाध्यक्ष, संगठन महामंत्री के नाम शामिल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा पहली सूची में आने से वंचित रहे वैश्य और पंजाबी समाज के नेताओं के नाम भी इस सूची में शामिल किए जा सकते हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी इसके संकेत दिए हैं। कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली सूची से प्रदेश प्रवक्ताओं, कोषाध्यक्ष और संगठन महामंत्री के पद नदारद थे।

तीन प्रवक्ता हो सकते हैं पीसीसी में
बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस में इस बार तीन प्रवक्ता बनाए जा सकते हैं, इनमें दो प्रवक्ता और एक मीडिया चेयरपर्सन बनाए जा सकते हैं तो इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष और संगठन महामंत्री की भी चर्चा है।सूत्रों का कहना है रि कांग्रेस का संगठन महामंत्री प्रदेश कार्यकारिणी से नहीं होकर उसके नाम की घोषणा अलग से होगी। चर्चा ये भी है कि संभावित प्रवक्ताओं के नामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की एआईसीसी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला से भी चर्चा हो चुकी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |