
एक और हथियार सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे







खुलासा न्यूज, बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस ने की है। पुलिस ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में बीते दिनों एक नाबालिग को हथियार के साथ निरूद्ध किया था। नाबालिग से पुछताछ में सामने आया की जयमलसर के रहने वाले 22 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह ने उसको हथियार दिया था। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी सुरेन्द्र सिंह को प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है। बता दें कि गुरुवार को नयाशहर पुलिस ने भी एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया था।
