बजट में 50 हजार से ज्यादा भर्तियों की घोषणा संभव - Khulasa Online बजट में 50 हजार से ज्यादा भर्तियों की घोषणा संभव - Khulasa Online

बजट में 50 हजार से ज्यादा भर्तियों की घोषणा संभव

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल विधानसभा में राज्य बजट पेश करेंगे। बजट में घोषणाओं की भरमार रहने वाली है। नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह आखिरी एक्टिंग बजट होगा। हालांकि 2023 में भी बजट पेश होगा, लेकिन चुनावी साल होने के कारण सरकार के पास ज्यादा समय नहीं होगा। ऐसे में इसी बजट में हर वर्ग को लुभाने की कोशिश होगी। बजट में 50 हजार से ज्यादा नई भर्तियों की घोषणा होना तय माना जा रहा है। कोर वोट बैंक पर फोकस के कारण किसानों, युवाओं और एससी-एसटी से जुड़ी घोषणाओं की संख्या भी खूब रहने वाली है। एग्रीकल्चर बजट पहली बार अलग से पेश होगा।

इस बार कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, मेडिकल और सोशल सेक्टर का बजट बढ़ेगा। पिछली बार 2.50 लाख करोड़ का बजट था। इस बार बजट 3 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। बजट में कमर्शियल बैंकों के किसानों की कर्जमाफी का फार्मूले की घोषणा होगी। वन टाइम सैटलमेंट के जरिए किसानों के लिए अवधिपार कर्जमाफी का फार्मूला तैयार किया है। बजट में वन टाइम सैटलमेंट के पैटर्न पर कर्जमाफी की घोषणा के आसार हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26