
ब्राह्मण महासभा बीकानेर शहर कार्यकारिणी की घोषणा, नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन में ऊर्जा का संचार





ब्राह्मण महासभा बीकानेर शहर कार्यकारिणी की घोषणा, नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन में ऊर्जा का संचार
बीकानेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश नेतृत्व के दिशानिर्देश पर जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बुधवार को बीकानेर शहर कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों, न्यायविदों और युवा प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। यह घोषणा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। संगठन ने इसे समाज सेवा और सामूहिक नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। घोषित कार्यकारिणी में मार्गदर्शक मंडल के रूप में विधायक जेठानंद व्यास (बीकानेर पश्चिम), सेवानिवृत्त न्यायाधीश योगेन्द्र शर्मा, ज्योतिषाचार्य राजेंद्र कुमार और सेवानिवृत्त अति मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा को जोड़ा गया है। समाजजनों का मानना है कि इन अनुभवी व्यक्तित्वों की उपस्थिति संगठन को मजबूत दिशा और मार्गदर्शन देगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज व्यास, अनिल शर्मा, हिमांशु शर्मा और मनोज कुमार सेवग को सौंपी गई है। शहर उपाध्यक्ष के रूप में बंशी लाल व्यास, रोहित शर्मा, गौरव शर्मा और कामिनी भोजक को दायित्व दिया गया है। शहर महामंत्री का पद तरुण कुमार गौड़ (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) को सौंपा गया है। वहीं शहर मंत्री पद पर हरीश कुमार ओझा, मनोज पुरोहित, कमल आचार्य, पवन सारस्वत, रामेश कौशिक और हरिकिशन शर्मा (गोगी) को जिम्मेदारी दी गई है। शहर प्रवक्ता का दायित्व प्रोफेसर गौरव जोशी को, कोषाध्यक्ष पद राजेंद्र कुमार व्यास को और मीडिया प्रमुख का दायित्व आकाश शर्मा को दिया गया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से समाज में ऊर्जा और सहभागिता का नया संचार होगा। सामाजिक सरोकारों, शिक्षा, युवाओं की भूमिका और सामूहिक सहयोग को प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में महासभा जनहित के कार्यों को और गति देगी।

