Gold Silver

रिलायंस एजीएम में 5जी सर्विस का ऐलान:दिवाली तक मेट्रो सिटीज में मिलेगी,

मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की आज 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया गया। मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि 5G की शुरुआत मेट्रो सिटी से दिवाली तक होगी। 2023 तक पूरे भारत में 5G सर्विस मिलने लगेगी। वहीं उन्होंने कहा कि आकाश अंबानी जियो, ईशा अंबानी रिटेल और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ईशा अंबानी ने रिटेल बिजनेस के जानकारी देते हुए बताया कि देश के 260 शहरों में जियो मार्ट पहुंच चुका है। इस साल रिलायंस फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स बिजनेस भी लॉन्च करेगी। रिटेल बिजनेस का एम्पलॉई बेस 3 लाख पर पहुंच चुका है। यह लगातार तीसरा साल है जब AGM ऑनलाइन की जा रही है।

लाइव अपडेट्स:

  • जियो देश का नंबर-1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर
  • हर तीन में से 2 घरों में जियो फाइबर का इस्तेमाल
  • रिलायंस ने 2.32 लाख नौकरियां दी
  • 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश 5G सर्विस के लिए
  • 2022 दिवाली तक 5G रोलआउट करेंगे
  • शुरुआत चार मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता से
  • दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5G सर्विस मिलना शुरू हो जाएगी
  • मुंबई में जल्द जियो एक्सपीरियंस सेंटर खोले जाएंगे
  • माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और इंटल के साथ पार्टनरशिप
  • क्वालकॉम के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया
  • सस्ते 5G फोन के लिए गूगल के साथ काम जारी
  • जियो के पास स्पेक्ट्रम के सभी बैंड मौजूद
  • FY22 में मीडिया बिजनेस में बेहतरीन ग्रोथ देखी
  • रिलायंस रिटेल का 2 लाख करोड़ टर्नओवर पर बधाई दी
  • रिटेल में बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर बनने का लक्ष्य
  • इस साल रिटेल बिजनेस ने 1.5 लाख नौकरियां जनरेट की
  • रिटेल बिजनेस का एम्पलॉई बेस 3 लाख का पहुंचा
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलायंस को रोजाना 6 लाख ऑर्डर
  • देश के 260 शहरों में पहुंचा जियो मार्ट
  • एशिया के टॉप 10 रिटेलर्स में रिलायंस शामिल
  • वॉट्सऐप से ऑर्डर करने की सर्विस का डेमोंसट्रेशन दिया
  • इस साल फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स बिजनेस लॉन्च होगा
  • O2C में अगले 5 साल में 75 हजार करोड़ का निवेश करेंगे
  • ग्रीन एनर्जी पर रिलायंस का फोकस लगातार बढ़ रहा है
  • 2023 तक बैटरी पैक का प्रोडक्शन शुरू होगा
  • पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए गीगा फ्रैक्ट्री जल्द
  • न्यू एनर्जी में भारत को ग्लोबल लीडर बनाएंगे
  • हजीरा में कार्बन फाइबर प्लांट बनाएंगे जो दुनिया के बड़े प्लांट में से एक होगा
  • आकाश अंबानी जियो, ईशा अंबानी रिटेल और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस में लीडरशिप रोल में

जियो 5G सर्विस रोलआउट को तैयार
रिलायंस जियो ने हाल ही में भारत में अलग-अलग फ्रीक्वेंसी बैंड में अपनी 5G नेटवर्क सेवाएं शुरू करने के लिए 5G स्पेक्ट्रम हासिल किया था। कंपनी ने दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से आयोजित नीलामी में 700MHz, 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz बैंड में स्पेक्ट्रम हासिल किया है। रिलायंस इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 20 साल तक कर सकेगा। इसके लिए उसने 88,078 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

जियो ने करीब 1,000 शहरों में 5G सर्विस शुरू करने के लिए 5G टेलीकॉम डिवाइस की टेस्टिंग की है। इस दौरान हीट मैप, 3D मैप और रे-ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर टारगेट कस्टमर कंजंप्शन और रेवेन्यू के एक्सपेक्टेशन को आधार बनाया गया। रिलायंस कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि जियो ने फाइनेंशियल इयर 2021-22 में 5G सर्विस के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

कंपनी ने कहा कि जियो ने 5G टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विस की ग्राउंड लेवल पर टेस्टिंग भी की गई है। इस दौरान ऑग्मेंटेड रियल्टी (AR), वर्चुअल रियल्टी (VR), क्लाउड गेमिंग, टीवी स्ट्रीमिंग, हॉस्पिटल और इंडस्ट्री यूजेस को देखा गया।

अक्टूबर से देश में 5G सर्विस हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा था, ‘स्पेक्ट्रम एलॉकेशन के बाद अब 5G सर्विस अक्टूबर से शुरू हो सकती है।’ वैष्णव ने कहा था स्पेक्ट्रम की बेहतर उपलब्धता से देश में टेलीकॉम सर्विसेज की क्वालिटी में सुधार होगा।

कितना बड़ा है रिलायंस का साम्राज्य?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फॉर्च्यून 500 कंपनी है और भारत में सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर कॉर्पोरेशन। टेक्सटाइल और पॉलिएस्टर से शुरू हुआ कंपनी का सफर आज एनर्जी, मटेरियल, रिटेल, एंटरटेनमेंट और डिजिटल सर्विस में फैल गया है। रिलायंस के पास सिंगल लोकेशन पर दुनिया की सबसे बड़ी रिफायनरी है।

रिलायंस का साम्राज्य आज 217 अरब डॉलर, यानी करीब 16 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। ये न्यूजीलैंड, ईरान, पेरू, ग्रीस, कजाकिस्तान जैसे देशों की GDP से ज्यादा है। रिलायंस प्राइवेट सेक्टर में कस्टम और एक्साइज ड्यूटी का सबसे बड़ा पेयर है। रिलायंस के कोई न कोई प्रोडक्ट या सर्विस का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय करता है।

रिलायंस के बिजनेस से जुड़ी रोचक बातें

  • रिलायंस के पास जामनगर में एशिया का सबसे बड़ा मैंगो प्लांटेशन है। यहां करीब 1 लाख पेड़ हैं और 100 से ज्यादा वैराइटी के आम पैदा होते हैं। ये रिलायंस को भारत का आम का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर और एक्सपोर्टर बनाता है।
  • स्पोर्ट से भी रिलायंस जुड़ी है। 2008 में रिलायंस ने 100 मिलियन डॉलर में क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस को खरीदा था। रिलायंस ने फुटबॉल की इंडियन सुपर लीग शुरू की थी। एक टेनिस इवेंट भी रिलायंस ऑर्गेनाइज करती है।
  • रिलायंस नेटवर्क 18 की मालिक है। RIL की 2020-21 की एनुअल रिपोर्ट से पता चलता है कि हर दो में से एक भारतीय रिलायंस का टीवी चैनल देखता है। मनी कंट्रोल, बुक माय शो और वूट जैसे प्लेटफॉर्म में भी रिलायंस की बड़ी हिस्सेदारी है।
  • क्रिप्टो के फ्यूचर को देखते हुए रिलायंस क्रिप्टो स्पेस में भी एंट्री लेने वाली है। भारत के सबसे बड़े ब्लॉक चेन नेटवर्क को बनाने की शुरुआत रिलायंस ने कर दी है। मुकेश अंबानी कई बार इस टेक्नोलॉजी के फायदों का जिक्र कर चुके हैं।
  • गुजरात के जामनगर में रिलायंस के पास दुनिया की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी है। यहां रिलायंस के ऑपरेशन एक्सप्लोरेशन और ऑइल एंड गैस के प्रोडक्शन से लेकर पेट्रोलियम समेत अन्य प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग तक फैले हैं।
  • कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था, तब रिलायंस की इस रिफायनरी में बड़ी मात्रा में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन बनाई गई थी। रिफाइनरी से 1000 MT ऑक्सीजन हर दिन सप्लाई की जाती थी।
  • रिलायंस डिजिटल, फ्रेश और ज्वेल्स के अलावा टॉय स्टोर हैमली की भी मालिक है। अरमानी, ह्यूगो बॉस, डीजल और मार्क एंड स्पेंसर जैसे कई इंटरनेशनल ब्रांड के साथ रिलायंस की एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप है।
  • ऑनलाइन स्पेस में फैशन स्टोर आजियो और जिवामे, ऑनलाइन फार्मेसी स्टोर नेटमेड्स और पॉपुलर फर्नीचर सेलर अर्बन लेडर की पेरेंट कंपनी रिलायंस ही है। इस जरिए कंपनी शानदार शॉपिंग एक्सपीरिएंस देना चाहती है।
  • टेक्नोलॉजी स्पेस में बात करें तो रिलायंस की लाइव टीवी से लेकर UPI तक लंबी लिस्ट है, लेकिन भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए भी रिलायंस ने देश और दुनिया की कुछ कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है।
  • उनमें से एक हैं अमेरिकी कंपनी स्काईट्रैन। स्काइट्रैन सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स बनाती है। इसका मकसद पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आसान बनाना है। ये छोटे पॉड चुंबक से चलते हैं। इससे ट्रैफिक जैसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • बेंगलुरु की ड्रोन कंपनी एस्टेरिया एयरोस्पेस में रिलायंस ने 51% हिस्सेदारी खरीदी है। ये कंपनी ऐसे ड्रोन बनाती है जो ज्यादा ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं। ये एरियल व्यू डेटा को एक्शनेबल इंटेलिजेंस में बदलते हैं।
  • ऑग्मेंटेड रियल्टी कंपनी टेसेरेक्ट में रिलायंस ने 2019 में मेजॉरिटी स्टेक हासिल की थी। ये एंटरटेनमेंट, टीचिंग, शॉपिंग और गेमिंग में 3D एक्सपीरिएंस क्रिएट करती है। इसी के बाद रिलायंस ने जियो ग्लास लॉन्च किए थे।
  • मुकेश अंबानी होटल इंडस्ट्री में भी अपने पैर जमा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लग्‍जरी होटल मैंडरिन ओरिएंटल को खरीदा है। इससे पहले वे ब्रिटेन का मशहूर और आईकॉनिक कंट्री क्लब स्टोक पार्क खरीद चुके हैं।
Join Whatsapp 26