एएनएम ने डॉक्टर पर लगाया शारीरिक संबंध का आरोप - Khulasa Online एएनएम ने डॉक्टर पर लगाया शारीरिक संबंध का आरोप - Khulasa Online

एएनएम ने डॉक्टर पर लगाया शारीरिक संबंध का आरोप

पाली।। पाली जिले के बाली थाने में एक एएनएम ने सेवाड़ी में कार्यरत डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सेवाड़ी में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर ने उन्हें सेक्स संबंध बनाने के लिए कई बार दबाव बनाया। मना किया तो मानसिक रूप से परेशान किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की हैं। पुलिस के अनुसार वर्तमान में जोधपुर में कार्यरत ्रहृरू ने रिपोर्ट में बताया कि 28 मई 2021 को वह सेवाड़ी क्क॥ष्ट में कार्यरत थी। इस दौरान डॉ कमलकुमार शर्मा ने उन्हें शारीरिक संबंध बनाने का कई बार दबाव बनाने लगे। मना किया तो ट्रांसफर करवाने की धमकी दी। रिपोर्ट में बताया कि 29 सितम्बर 2021 को वह क्वार्टर पर अकेली थी। इस दौरान डॉक्टर कमलकुमार शर्मा जबरदस्ती उनके क्वार्टर में घुसे। तथा गलत तरीके से उन्हें छुआ। तथा धक्का-मुक्की करने लगे। इस पर क्वार्टर के पीछे के रास्ते से भागकर वह अपने ससुराल के मकान पहुंची। रिपोर्ट में बताया कि इससे पहले भी 21 जुलाई 2021 अस्पताल के डिलेवरी कक्ष में डॉक्टर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। विरोध किया तो ट्रांसफर करवाने की धमकी दी। जिससे वह डर गई तथा 5 अगस्त 2021 को लुणावा क्क॥ष्ट में प्रतिनियुक्ति लग गई। रिपोर्ट में बताया कि 30 सितम्बर 2021 को ट्रांसफर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर के अधीन हो गया। 20 नवम्बर 2021 को बाली थाने में दी रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि डॉक्टर कमलकुमार शर्मा के कारण उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू करवाई।
फर्जी मामला दर्ज कराया, जांच में हो जाएगा स्पष्ट
मामले में सेवाड़ी क्क॥ष्ट में कार्यरत डॉ कमलकुमार शर्मा का कहना हैं कि ्र
एएनएम ने उनके खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कराया हैं। उनका ट्रांसफर सरकारी आदेश के तहत हुआ। उनके कहने पर नहीं। जो भी होगा पुलिस जांच में स्पष्ट हो जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26