
टिकट वितरण से नाराज रांका ने निकाला पैदल मार्च, सार्दुल सिंह सर्किल से कोटगेट तक रांका के समर्थक पैदल चले, पुर्नविचार का बनाया दबाव







खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट सिद्धि कुमारी देने के विरोध में नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका बुधवार को पैदल मार्च निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। रांका के साथ बड़ी मात्रा में उनके समर्थक नजर आए। कुछ भाजपा चेहरे भी रांका के साथ दिखे। दरअसल, बीकानेर पूर्व से भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में सिद्धिकुमारी को लगातार चौथी बार उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से महावीर रांका भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे। रांका के समर्थकों ने टिकट वितरण के दिन ही अपना विरोध जताया था और प्रेस वार्ता कर आलाकमान से सीट पर पुर्नविचार करने की मांग की थी। इसके बाद खुद उन्होंने समर्थकों के साथ रहने की बात कही। ऐसे में बुधवार को पैदल मार्च निकालने का निर्णय किया गया। शाम साढ़े चार बजे का समय दिया गया लेकिन मार्च करीब सवा पांच बजे शुरू हुआ। इस मार्च के माध्यम से रांका अपना शक्ति प्रदर्शन किया। मार्च में ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को जोडऩे के लिए पिछले तीन-चार दिन से अभियान चला रहे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में रांका ने कहा कि ये विरोध नहीं है, बल्कि आलकमान तक यह संदेश प्रेषित करने का प्रयास है कि बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चुनाव में एक बार पुर्नविचार किया जाए और ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जाए जो हमेशा क्षेत्र के जनता के बीच रहे।


