ओर अचानक खुले नाले में गिर पड़ा युवक,लोगो मे रोष,देखे वीडियो - Khulasa Online ओर अचानक खुले नाले में गिर पड़ा युवक,लोगो मे रोष,देखे वीडियो - Khulasa Online

ओर अचानक खुले नाले में गिर पड़ा युवक,लोगो मे रोष,देखे वीडियो

खुलासा न्यूज, बीकानेर। शहर के विकास के लिए बनी सरकार अब नकारा साबित हो रही है। महज आपसी खींचतान ओर एकाधिकार में उलझे भाजपा बोर्ड को शहर की समस्याओं से कोई सरोकार नही है। हालात यह है कि बोर्ड गठन से पहले से पड़ी समस्याएं जस की तस पड़ी है। आलम यह कि निगम से चंद दूरी पर खुले पड़े नाले हादसे को न्यौता दे रहे हैं। जिसके चलते आज एक युवक की जान पर बन आई। रविवार देर शाम सूरसागर के पास पड़े खुले नाले में पुष्पक सेवग नामक युवक मोटर साइकिल सहित गिर पड़ा। जिसके गम्भीर चोटें आई है। गनीमत यह रही कि यहां से गुजर रहे एक अन्य युवक ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग ओर वार्ड पार्षद महेंद्र बडगुजर मौके पर पहुँचे ओर निगम की लापरवाही पर रोष जताते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान सदर थाना पुलिस और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर आए और समझाइश करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोग के विरोध के कारण माहौल गरमाया हुआ था।
https://youtu.be/znSlw0uVkm8
शहर भर में है ऐसे जानलेवा गड्ढे
मंजर यह है कि शहर के ऐसे कई इलाके है जहां ऐसे जानलेवा खुले गड्ढे है। जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ निगम के खंभों पर बिजली गुल कोढ़ में खाज का काम कर रही है।
सीवरेज भी बनी है जी का जंजाल
एक ओर बरसाती सीजन शुरू हो गया है वही दुसरी ओर सीवरेज की समस्या भी आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी है। इनके ओवरफ्लो होने के कारण सड़को पर पसरा गदला पानी जीना मुहार कर रहा है।
वर्जन
निगम में भाजपा के बोर्ड को ऐसी समस्याओ से कोई सरोकार नही। वे तो अपनी प्रतिष्ठा को कायम रखने की जदोजहद में लगे हैं। इनकी नियत काम करने की नही है। बीकानेर की जनता के काम नही हो रहे। उनकी कोई सुनवाई नही कर रहा
मनोज विश्नोई,पार्षद
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26