वसु विरोधियों को भाजपा में शामिल करने के बीच क्या भाटी की होगी घर वापसी?,चर्चाओं का बाजार गर्म - Khulasa Online वसु विरोधियों को भाजपा में शामिल करने के बीच क्या भाटी की होगी घर वापसी?,चर्चाओं का बाजार गर्म - Khulasa Online

वसु विरोधियों को भाजपा में शामिल करने के बीच क्या भाटी की होगी घर वापसी?,चर्चाओं का बाजार गर्म

खुलासा न्यूज,बीकानेर। एक ओर जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां इन दिनों वसु विरोधियों को भाजपा में शामिल करने की मुहिम चला रहे है। वहीं दूसरी ओर जिले में पंचायत चुनावों में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के फ्लॉप शो के बाद कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी की घर वापसी की मांग जोरशोर से उठने लगी है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व अब सकते में है कि कभी वसुन्धरा राजे के विरोधी रहे देवीसिंह भाटी को क्या भाजपा में शामिल किया जाएं। हालांकि पिछले दिनों भाटी की राजे से नजदीकियां भी जग जाहिर है। उसके बाद भी पार्टी के विधायक और पूर्व विधायकों की ओर से राष्ट्रीय व प्रदेशाध्यक्ष को लिखे जा रहे पत्र से कही न कही पार्टी पर दबाव की राजनीति अब शुरू हो गई है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी गर्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि भाटी के विरोधी जिले में इस पत्राचार कांड से सकते में आ गए है और उन्होनें भी इसके तोड़ की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सूत्र बताते है कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी भाटी विरोधियों ने भी उनकी भाजपा की एंट्री न हो इसके चौसर जमाने की पूरी तैयारी कर ली।
यह दिया तर्क
राजनीतिक जानकार बताते है कि भाटी विरोधियों ने तर्क दिया है कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ जमकर जहर उगला था। ऐसे में पार्टी में उनकी वापसी से हालात सुधरने वाले नहीं है। वहीं दूसरी ओर भाटी समर्थकों का कहना है कि जिस तरह केन्द्रीय मंत्री ने पुत्रमोह में आकर पंचायत चुनावों में पार्टी का बंटाधार किया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। यहीं नहीं जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेसजनों से केन्द्रीय मंत्री के रिश्ते भी उजागर हो गये। जिस तरह क्रॉस वोटिंग हुई,उससे साफ जाहिर है कि भाटी की ओर डूडी-मेघवाल के रिश्तों को लेकर की बयानबाजी सही साबित हुई है।
पूर्व विधायक ने भी लिखा पत्र
जिले में भाटी की घर वापसी को लेकर खाजूवाला के पूर्व विधायक डॉ विश्वनाथ ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को पत्र लिखा है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि जिस तरह पंचायत चुनावों में देवीसिंह ने रणनीति बनाकर तीन पंचायतों में भाजपा का परचम फहराया। उससे उनके राजनीतिक कौशल का परिचय मिलता है। ऐसे में पार्टी के कद्दावर नेता की घर वापसी से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उधर भाजयुमो के देहात अध्यक्ष डॉ भागीरथ मूंड ने भी भाटी की घर वापसी की पैरवी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26