
गजब:गहलोत सर्वे में सबसे आगे निकले हो गई बल्ले बल्लेख् पायलट व राजे को छोड़ लोगों की पहली पंसद बने






जयपुर । राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर 23 नवंबर को चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल बरकरार है। कांग्रेस में अशोक गहलोत ओर सचिन पायलट मुख्यमंत्री चेहरे के प्रबल दावेदार हैं। वहीं बीजेपी में पीएम मोदी कमल के फूल के निशान पर ही विधानसभा चुनाव लडऩे की बात कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों की क्या राय है। इसका सर्वे किया गया। जिसमें लोगों ने अपने मन पसंदीदा मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अपनी राय जताई।
सर्वे रिपोर्ट में गहलोत सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा
राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है। लेकिन सियासत में उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर जनता किसे अपना मुख्यमंत्री देखना पसंद करेगी। इसको लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर्स ने सर्वे कराया। इसमें जनता की राय सामने आई। उसमें 34त्न लोगों ने अशोक गहलोत को अपना पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया। जबकि सचिन पायलट को 18त्न लोगों ने अपनी पसंद बताया। इसी तरह बीजेपी की तरफ से 22त्न लोगों ने वसुंधरा राजे, 10त्न लोगों ने गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन राठौड़ को 7त्न लोगों ने अपना पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा बताया। इसके अलावा 9त्न लोगों ने अन्य को पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा बताया।
सर्वे में लोगों ने बताया अशोक गहलोत से कितना खुश हैं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कामकाज को लेकर एबीपी न्यूज सी वोटर्स ने सर्वे करवाया। जिसमें लोगों ने गहलोत के कामकाज को लेकर अपनी समीक्षा की। सर्वे रिपोर्ट में 48त्न लोग गहलोत के कामकाज से बहुत संतुष्ट दिखे। वहीं 26त्न लोग संतुष्ट और 25 प्रतिशत लोग असंतुष्ट नजर आए। इसके अलावा 1 प्रतिशत लोगों को गहलोत के कामकाज के बारे में जानकारी नहीं है। इन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया है कि राजस्थान की अधिकतर जनता सीएम के तौर पर अशोक गहलोत को देखना पसंद कर रही है। इसके अलावा राजस्थान के 48त्न लोग गहलोत के कामकाज से सन्तुष्ट भी हैं।
गजेंद्र सिंह और राज्यवर्धन सिंह की लोकप्रियता कम
एबीपी न्यूज सी वोटर्स सर्वे में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन राठौर की लोकप्रियता काफी कम नजर आई। इस दौरान जोधपुर से सांसद शेखावत को 10त्न लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पसंद किया है। जबकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को केवल 7त्न लोगों ने ही अपनी पसंद का मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है। इसके अलावा 9त्न लोगों ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के चेहरे को मुख्यमंत्री के तौर पर नकार दिया है।


