
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा-2 की तैयारी शुरू की, फिल्म के दूसरे पार्ट में स्टाइलिश लूक में नजर आएंगे







नईदिल्ली. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने फि ल्म पुष्पा द राइज की सफलता से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। पुष्पा के पहले पार्ट के बाद अब वो फि ल्म का दूसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं। इसके लिए अल्लू ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 के लिए अल्लू ने दो लुक्स को ट्राय किया है। अब बस उन्हें फि ल्म के लिए दोनों में से किसी एक लुक को फाइनल करना बाकी है।
अल्लू ने फिल्म के लिए 2 लुक्स ट्राय किए हैं
अल्लू के एक करीबी सूत्र ने फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर की हैं। सूत्र ने बताया श्पुष्पा 2 में अपने कैरेक्टर के लिए अल्लू ने दो लुक्स ट्राय किए हैं। पहले लुक में उन्होंने अपनी बॉडी पर स्पोर्टिंग टैटू को ट्राय किया, वहीं दूसरे लुक में एक्टर को ईयर पियर्सिंग फ्लॉन्ट करते देखा गया। एक्टर अपने दोनों लुक पर ऑडियंस का रिएक्शन देखने के लिए फोटोज भी शेयर करेंगे।श्
पुष्पा 2 में अपने लुक्स को सिंपल रखना चाहते हैं अल्लू
सूत्र ने आगे बतायाए अल्लू अर्जुन अपने लुक को पुष्पा द राइज में बिलकुल सिंपल रखना चाहते हैं। हालांकि इस बार फि ल्म के लिए अल्लू अपने लुक में ठोड़े बदलाव करेंगे। इसलिए फि ल्म के दूसरे पार्ट में उनका लुक काफ ी स्टाइलिश नजर आने वाला है। लेकिन अभी कहा जा रहा है कि एक्टर ने फि ल्म में अपने लुक्स को फ ाइनल नहीं किया है।
2023 में रिलीज होगी पुष्पा- 2
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी पुष्पा को तीन पार्ट्स में बनाया जाना है। फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हो चुका है, जिसका नाम पुष्पा द राइज है। फि ल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पराज और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा फ हाद फ ाजिल, सुनील, सामंथा रुथ प्रभु, प्रकाश राज, अजय घोष समेत कई स्टार्स भी लीड रोल में नजर आए थे। इस फि ल्म को फैंस ने काफ ी पसंद किया था। अब फि ल्म का अगला पार्ट अगले साल रिलीज किया जाएगा।
फि ल्म के पहले पार्ट को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। इस फि ल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 110 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब फैंस को फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार है।


