Gold Silver

धोखाधड़ी से लोन स्वीकृत कराकर राशि हड़पने का आरोप

धोखाधड़ी से लोन स्वीकृत कराकर राशि हड़पने का आरोप
बीकानेर गंगाशहर थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी से लोन स्वीकृत कराकर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला भीनासर निवासी गोपाल सुथार व करण सुथार ने दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती निवासी धीरज सिंह राजपुरोहित व उसके पिता जगदीश प्रसाद राजपुरोहित से जान पहचान थी। उनसे लोन को लेकर बात की, उन्होंने कहा कि करवा देंगे। काम के हिसाब से फिर सब्सिडी भी मिल जाएगी। आरोपियों ने यूनियन बैंक से 45 लाख का लोन करवा लिया और पैसे हड़प लिए। इसका पता चलने पर आरोपियों को उलाहना दिया, तो वे झगड़ा करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26