Gold Silver

बीकानेर को वापस मिला यह मुख्यालय

बीकानेर। आकाशवाणी क्लस्टर मुख्यालय वापस बीकानेर को मिल गया है। पहले इसे सूरतगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया था। केन्द्रीय अर्जुन राम मेघवाल ने क्लस्टर मुख्यालय बनाने के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर आभार जताया। मंत्री मेघवाल ने बताया कि क्लस्टर मुख्यालय सूरतगढ़ से बीकानेर में पुन: स्थानांतरित करने के लिए प्रसार भारती सचिवालय नई दिल्ली ने आदेश जारी कर दिए है। इससे साहित्य जगत और कलाकारों में प्रसन्नता की लहर दौड गई। आकाशवाणी बीकानेर के तकनीकी प्रमुख नरेश प्रभाकर और कार्यक्रम प्रमुख अमित सिंह ने मंत्री के प्रयासों पर आभार जताया।

Join Whatsapp 26