
2025 में बॉक्स ऑफिस का ‘सिकंदर’ बनकर लौटेंगे सलमान खान, ईद पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा






2025 में बॉक्स ऑफिस का ‘सिकंदर’ बनकर लौटेंगे सलमान खान, ईद पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इस साल यानी 2024 में ईद के मौके पर अपनी कोई फिल्म रिलीज नहीं की है। इस बार अजय देवगन और अक्षय कुमार ने ईद के दिन अपनी फिल्में रिलीज की हैं। हालांकि लोगों ये मानना हैं कि बिना सलमान की मूवी के ईद फीकी लगती हैं। ऐसे में कई लोग इस बात से नाराज थे। इस बीच सलमान खान ने अपने फैंस पर ईद पर धमाकेदार तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक पोस्ट आग की तरह फैल रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद बॉलीवुड के भाईजान के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं।
साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की ये मूवी
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड पर राज करने वाले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने ईद की बधाइयां देने के साथ अपने फैंस खुश भी कर दिया है। सलमान खान की अगली मूवी सिकंदर साल 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी के लिए सलमान ने डायरेक्टर ए आर मुरुगदोस से हाथ मिलाया है।


