अक्षय कुमार की मां का हुआ निधन - Khulasa Online अक्षय कुमार की मां का हुआ निधन - Khulasa Online

अक्षय कुमार की मां का हुआ निधन

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने लिखा कि मां मेरी रीढ़ थीं। फैंस और शुभचिंतकों ने उनके लिए जो प्रार्थनाएं कीं, उसका मैं सम्मान करता हूं। अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते कुछ दिन पहले मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अक्षय ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह मेरी रीढ़ थीं। अक्षय ने कहा कि फैंस और शुभचिंतकों ने उनके लिए जो प्रार्थनाएं की, उसका मैं सम्मान करता हूं।


अरुणा भाटिया ने बेटे के 54वें जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है। अक्षय ने ट्वीट में लिखा- मेरी मां मेरी रीढ़ थीं। मैं आज अपने भीतर ऐसा दुख महसूस कर रहा हूं, जिसे मैं सह नहीं सकता हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया शांति से आज सुबह इस दुनिया से विदा हो गईं। अब वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल जाएंगी। ओम शांति।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26