एआईआरबीईए के प्रदेश महासचिव व्यास का निधन

एआईआरबीईए के प्रदेश महासचिव व्यास का निधन

 बीकानेर (नसं)। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसो. के प्रदेश महासचिव एवं अग्रणी बैंक कर्मचारी नेता ओमप्रकाश व्यास का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. व्यास अपने पीछे भरापूरा सुसंस्कारित परिवार छोड़ गये हैं।
शुक्रवार को ही शोकाकुल वातावरण में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्याम व्यास व मनोज व्यास ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में कोरोना एडवाईजरी के अनुसार बंधु-बाँधव, समाजजन, राजनेता, प्रशासन व बैंक से जुड़े गणमान्य जन तथा मीडियाकर्मी शामिल हुए। स्व. व्यास के तीये की बैठक आज सायं 5.30 से 6.30 बजे तक नत्थूसर गेट चौपटे पर रखी गई है।
कार्यकुशलता, सेवाभाव के धनी थे
अत्यंत विनम्र, सेवाभावी, सुहृदयी स्व. ओमप्रकाश व्यास ने तत्कालीन एस.बी.बी.जे. में विभिन्न अधिकारी पदों पर राष्ट्र की सेवा पूर्ण कार्यकुशलता के साथ की। निष्कलंक, सुदीर्घ बैंकिंग सेवा से निवृत्त होने के उपराँत भी वे समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहते थे वहीं रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन के माध्यम से सेवानिवृत्त बैंकर्स को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने हेतु सदैव प्रयासरत रहते थे।
Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |