Gold Silver

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा, राजस्थान के 11 लोगों की मौत, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज नेटवर्क। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में प्रदेश के 6 परिवार के लोग शामिल है, इनमें 5 बांसवाड़ा, 4 उदयपुर, एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले हैं।

डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत
बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी, बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की भी विमान क्रैश में मौत हो गई। उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के प्रबंधन ने बताया कि डॉ. कोनी व्यास ने एक महीने पहले यहां से जॉब छोड़ दी थी। वे उनके पति के साथ ही रहने के लिए लंदन जा रही थी, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया।

बालोतरा की बेटी शुखबू की गई जान
बालोतरा के रहने वाले मदन सिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू के साथ यह आखिरी फोटो है। यह तस्वीर अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश होने के कुछ देर पहले ही ली गई थी। खुशबू के पति लंदन में डॉक्टर है। खुशबू अपने पिता मदन राजपुरोहित के साथ बुधवार रात को अहमदाबाद के लिए निकली थी। पिता एयरपोर्ट छोड़कर मेहसाना के पास ही पहुंचे थे कि उनको प्लेन क्रैश की जानकारी मिली।

भाई-बहन की मौत
प्लेन में उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन प्लेन में सवार थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। भाई-बहन एमबीए करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे। सहेली नगर स्थित उनके मकान पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता पहुंचे और घटना की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही आस-पड़ोस सहित रिश्तेदार भी यहां पहुंच रहे हैं। हादसे का पता चलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए।

श्रीडूंगरगढ़ पूर्व विधायक के दोहिते की भी मौत
बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक रहे किशना राम नाई के दोहिते अभिनव परिहार पुत्र शिव परिहार की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई, वे लंदन में बिजनेस कर रहे थे। अभिनव ने पांच दिन पहले ही अहमदाबाद में ट्रेडिंग के व्यवसाय के लिए ऑफिस खोला था। वह यही शिफ्ट हो रहे थे।

उदयपुर के वरदीचंद की मौत
उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया की भी हादसे में जान चली गई है। वे उदयपुर से करीब 47 किलोमीटर दूर हिरणमगरी क्षेत्र में रहते थे। वरदीचंद की पत्नी और उनका बेटा दीपक उन्हें अहमदाबाद छोडऩे गए थे। अभी वे वही है। वरदीचंद एक महीने पहले ही लंदन से आए थे। वरदीचंद के भाई भगवान लाल भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वरदीचंद के साथ ईंटाली के पास रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी थे। दोनों ही लंदन में कुकिंग का काम करते थे। दोनों लंदन साथ जा रहे थे।

Join Whatsapp 26